इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि चेक पर नकली साइन करके 35 करोड़ रुपए बैंक से निकालने की कोशिश की गई। हालांकि बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से जालसाज पैसे निकालने में नाकाम रहे। दरअसल, ये मामला बैंक ऑफ़ बड़ोदा का है। यहां पर नकली चेक पर साइन कर के बैंक से पैसे निकालने की कोशिश की है। फर्जी चेक के माध्यम से एमके दस्तूर इंश्योरेंस कंपनी के खाते में 35 करोड़ रुपए का फर्जी चेक लगा कर ये साजिश की गई।
ये मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बड़ोदा का है। इस घटना के तुरंत बाद इंश्योरेंस कंपनी द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को संपर्क किया गया। जिसके बाद पुलिस बैंक पहुंची और धोखाधड़ी के साथ कई धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही सीसीटीवी की तलाश भी कर रही है। आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि इतने बड़े फ्रॉड में कही न कहीं बैंक में जुड़े कर्मचारियों का भी हाथ हो सकता हैं।