दूल्हे ने पहना शेरवानी तो विवाह कार्यक्रम में मच गया बवाल और चालू हो गया पथराव

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के धार जिले में कथित तौर पर एक विवाह समारोह में मारपीट और पथराव किया गया है। दरअसल यह विवाद दूल्हे द्वारा शेरवानी पहने जाने को लेकर हुआ है। आपको बता दें कि विवाह में दूल्हे ने शेरवानी पहन रखी थी। जिसके बाद दुल्हन के रिश्तेदारों और उसके बीच विवाद हो गया। विवाद कुछ समय बाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की और पथराव किया।

यह भी पढ़ें – घंटों घर की सफाई के बाद भी कॉकरोच के आतंक से क्या आप भी हैं परेशान?


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya