शिक्षक नियुक्ति पर आई बड़ी अपडेट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा- 6 से 8 महीने में पूरा होगा काम, भरे जाएंगे हजारों पद

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में जल्द शिक्षकों के हजारों पदों पर भर्ती (teacher Recruitment) पर आयोजित की जाएगी। दरअसल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (dharmendra pradhan)  ने इस मामले में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 6 से 8 महीने में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय (central university) में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं शिक्षक नियुक्ति मैं लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ भी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी बात कही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां कहा कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त शिक्षण पदों पर भर्ती 6-8 महीने के भीतर खत्म हो जाएगी। विशेष भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सभी रिक्त पदों को भरने का काम 6-8 महीने में पूरा हो जाएगा। हाल ही में, प्रधान ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,558 शिक्षण और 15,227 गैर-शिक्षण पद खाली हैं। 4,000 से अधिक शिक्षण पदों की भर्ती के लिए पहले ही जारी किया जा चुका है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi