Balaghat News : रसोई गैस की कीमत बढ़ने के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Balaghat Mahila Congress News : रसोई गैस में 50 रूपये की बढ़ोत्तरी से बिगड़े घर के बजट को लेकर महिला कांग्रेस ने चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर 50 रूपये महंगा हो गया है। जिससे महिलाओं का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है, वहीं बीते कुछ समय से गैस सिलेंडर में निरंतर वृद्धि होने से वैसे ही महिलायें त्रस्त है।

महिला कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हा जलाकर दर्ज किया विरोध

रसोई गैस के बढ़े दाम को महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे ने कहा कि सरकार ने होली पर रसोई गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं को तोहफा दिया है। एक तरफ सरकार चुनाव के महज कुछ माह पूर्व लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओ के खाते में एक हजार रूपये की राशि देने की बात कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर वह रसोई गैस के दाम बढ़ाकर उसी पैसे को वापस ले रही है। वाकई में यदि सरकार महिला हितैषी है तो वह घर में महंगाई की मार झेल रही महिलाओं के लिए महंगाई कम करे ना कि महिलाओं के वोट के उन्हें लाडली बहना का लोभ दिखाये। उन्होंने कहा कि सरकार एक हाथ से पैसा देकर दूसरे हाथ से पैसा वापस ले रही है। रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर हमने आज विरोध प्रदर्शन किया है, यदि सरकार घरेलू गैस के बढ़ाये गये दामों को वापस नहीं लेती है तो महिला कांग्रेस भविष्य में और उग्र आंदोलन करेगी।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”