कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि, खाते में आएंगे 20 हजार तक रुपए, कैबिनेट की मंजूरी

Employees Honorarium Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके वेतन और मानदेय में वृद्धि की गई है। शिक्षकेतर कर्मचारियों के मानदेय में 20 फीसद की वृद्धि का फैसला किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़े स्तर पर वृद्धि देखी जाएगी।

मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि 

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को लाभ देते हुए उनके मानदेय को 20 फीसद की दर से बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस फैसले के साथ ही राज्य सरकार पर सालाना व्यय 3.5 करोड़ रुपए तक का देखा जाएगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों के खाते में 20 हजार तक रुपए देखने को मिलेंगे। इसका लाभ 1234 कर्मचारियों को होगा।इन कर्मचारियों में रसोइयों से लेकर अन्य कर्मचारी शामिल रहेंगे, 3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi