UP Weather: सक्रिय हुआ नया सिस्टम, 20 जिलों में भारी बारिश, आंधी-गरज चमक का अलर्ट, 5 जून से बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
up weather

IMD UP Weather, UP Weather : उत्तर प्रदेश में जून की शुरुआत बारिश होने वाली है।हालांकि 2 दिन के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएगा। कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दरअसल मई महीने में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश सहित आंधी देखने को मिली थी। हालांकि 2 दिनों तक के लिए प्रक्रिया जारी रह सकती है। बारिश की रफ्तार में कमी आएगी लेकिन बारिश से तापमान सामान्य रहेगा।

हालांकि 4 जून से एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसका असर कुछ उत्तर प्रदेश के इलाकों पर भी देखा जा सकता है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में इजाफा देखा जाएगा।उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिन तक बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi