कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, भत्ते में होगी वृद्धि, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, वेतन में होगी बढ़ोतरी, समान वेतनमान की मांग

Kashish Trivedi
Published on -

Employees Allowances Hike : कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल राज्य सरकार बड़ी तैयारी में है। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय की मुहर लगती है तो कई राज्यों के कर्मचारियों से अधिक, राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा।

भत्ते को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार 

हरियाणा के गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों को वर्षों से मिल रहे यात्रा भत्ते को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पुलिस कर्मियों को जल्द यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। 120 रूपये प्रतिमाह यात्रा भत्ता को बढ़ाकर 800 रुपए करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो हरियाणा से सटे आसपास के राज्य में यह सबसे ज्यादा यात्रा भत्ता हो सकता है। बता दे कि चंडीगढ़ पुलिस से कम भत्ता पंजाब पुलिस को मिल रहा है। वेतनमान के तौर पर पंजाब पुलिस का स्केल हरियाणा से ज्यादा है लेकिन अभी हरियाणा में कुछ भत्ते अधिक है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi