आज है ‘बिरयानी डे,’ अपने खास स्वाद के कारण दुनियाभर में हुई मशहूर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज बिरयानी दिवस (Biryani Day) है। भारत में आज का दिन बिरयानी प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि ये इस लज़्जतदार डिश को समर्पित है। पर्शिया से होते हुए बिरयानी आज पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी है। इसका नाम पर्शियन शब्द ‘बिरियन’ से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ‘कुकिंग से पहले फ्राई’ और ‘बिरिंज’ यानी चावल को कहते हैं।

विज्ञान के ये 5 टिप्स आपकी याददाश्त को बनाएंगे बेहतर

आज भारत ही नहीं दुनियाभर में ये काफी लोकप्रिय डिश है। इसके सैंकड़ों वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं। हालांकि इसकी उत्पत्ति के समय इसे मांस के साथ ही पकाया जाता था, लेकिन अब शाकाहारियों के लिए भी वेज बिरयानी के कई प्रकार मौजूद हैं। इसे बनाने की सामग्री में आला दर्जे के चावल और मांस प्रमुख होता है। अगर वेज बिरयानी है तो सब्जियां इस्तेमाल की जाती है। इसके साथ आम तौर पर देशी घी, जायफल, जावित्री, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी और छोटी इलायची, तेजपत्ता, धनिया और पुदीना के पत्ते, अदरक, लहसुन और प्याज शामिल होते हैं। कई बार केसर का प्रयोग भी किया जाता है। इसे दही, चटनी, कोरमा, करी या सलाद के साथ परोसा जाता है।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।