MP News : विकास की रफ्तार तेज, 15 रेलवे ओवरब्रिज-फ्लाई ओवर का होगा निर्माण, प्रक्रिया शुरू, इन जिलों को मिलेगा लाभ

MP Development Work :  राज्य में विकास की रफ़्तार फिर से तेज हो गई है। दरअसल प्रदेश में कुल 15 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। जिसमें भोपाल में दो और इंदौर में चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सेतु बंधन योजना के तहत 896 करोड रुपए की लागत से 15 फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज तैयार होंगे इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 ओवर ब्रिज तैयार किए जाएंगे जबकि दो राजधानी भोपाल में बनेंगे। सागर में दो और धार, छतरपुर, विदिशा,  ग्वालियर, खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जाना है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi