New Smartphone: जल्द ही Redmi Note 12T Pro की पेशकश हो सकती है। स्मार्टफोन को अब गिकबेन्च सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसे चीन में पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 11टी प्रो का सक्सेसर बताया जा रहा है। लिस्टिंग के जरिए कई की-फीचर्स से भी पर्दा हट चुका है। कहा जा रहा है कि डिवाइस कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगी।
गिकबेन्च लिस्टिंग के मुताबिक नए रेडमी नोट 12टी प्रो का मॉडल नंबर 23054RA19C है। वहीं इसका सिंगल कोर स्कोर 1224 और मल्टी कोर स्कोर 3921 है। बता दे कि अब तक कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा डिवाइस को लेकर नहीं की है।