Good News: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, फिर DA में 3% की बढोतरी, मई में बढ़कर आएगी सैलरी

7th pay commission da hike

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट।DA Hike. चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूटी प्रशासन ने हजारों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत यानी डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू होंगी।इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

MP नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट, शिवराज सरकार ने बदला यह फैसला! अब ऐसे होगा महापौर का चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने  केंद्रीय सेवा नियमों के तहत काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है, जिसके बाद इन कर्मचारियों को भी केन्द्र के समान 34% डीए का लाभ मिलेगा। पुराने वेतन (अन-रिवाइज्ड) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 196 फीसदी से 203 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू होंगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)