राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने का विरोध, कांग्रेस ने किया चक्काजाम, घंटों यातायात रहा बाधित

Dindori News : राहुल गांधी को लोकसभा की संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्हें अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया है। इसके बाद अब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे नही मिलने पर वो 6 वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। जिसके बाद पूरे देशभर में इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी कड़ी में डिंडौरी जिला मुख्यालय में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड के रानी अवंती बाई चौराहा में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात घंटों तक बाधित रहा। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। जहां राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।