भोपाल : हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा थाम सड़कों पर निकले बच्चे, गूँजा वंदे मातरम

रवि नाथानी, भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश भर में आयोजन किए जा रहे है। इन आयोजनों में भोपाल और उपनगर बैरागढ़ भी अछुता नहीं है। शनिवार को संत नगर के लगभग सभी स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर सडक़ों पर नजर आए,सडक़ भी भोपाल इंदौर हाई वे। यहां बच्चों ने आजादी के नारों से जय घोष किया और रैली बैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर आकर ले आए।

यह भी पढ़ें…. धार कारम डेम लीकेज मामला : CM शिवराज ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

संत नगर के मुख्य मार्ग रैली के समापन पर स्कूल के प्रबंधको और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम हमारे देश के झुकने नहीं देगे और ना ही किसी दुश्मन के हाथ लगने नहीं देगे। उन्होंने कहा यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान का है,तिरंगा हमारी पहचान का है। रामेश्वर शर्मा ने संत नगर के 87 वर्ष के शिक्षाविद् विष्णु गेहानी की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने देश के विभाजन के दर्द को भी देखा,उन्होंने कहा आजादी का जश्न हम मना रहे है लेकिन विभाजन का दर्द भी है। हे भारत माता इतनी ताकत हमे जरूर देना ताकि लाहौर की धरती पर हम अपना तिरंगा लहरा सके।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur