Indore News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने इंदौर में कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैंने कभी भी गद्दार नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर है कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद कोई अपनी गलती महसूस होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के बहुत से नेता है जो कांग्रेस में आना चाहते हैं। लक्ष्मण सिंह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कर्नाटक से बड़ी जीत होगी।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कर्नाटक से बड़ी जीत होगी
इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने बहुत सी सीटों पर सर्वे किया है और इस विधानसभा चुनाव में अच्छे अंतर से कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कर्नाटक से बड़ी जीत होगी। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की राजनीति प्रदेश के विकास यहां के वन क्षेत्र और किसानों की समृद्धि तथा कूनो में लाए गए चीतों को लेकर भी बात की।