Today Weather Update : UP-बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जल्द विदा होगा मानसून, जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD WEATHER

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम एक बार फिर से बदलाव (Today weather Update) की स्थिति निर्मित हो रही है। एक तरफ जहां मानसून अपनी कमजोर (Returning Monsoon)  अवस्था में पहुंच रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश में चार सिस्टम एक्टिव (Cyclonic System Active) होने का असर कई राज्यों पर पड़ेगा। IMD ने दक्षिणी राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पर्वतीय राज्यों में और उत्तर पूर्व भारत में भी बारिश (Heavy Rain Alert) की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि मध्य भारत में बारिश में कमी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्य में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है जबकि हिमाचल उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राज्यों में भी गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दरअसल उत्तर पश्चिम मध्य भाग में मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ गई है। मानसून की ध्वनि का को हिमालय की तराई में पहुंचने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून जल्दी विदा हो सकता है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi