लेकिन अगर उनको सही मात्रा में तत्व नहीं मिलेंगे तो शरीर का वजन उनकी उम्र के अनुसार नहीं दिखेगा। साथ ही उनकी लंबाई भी उम्र के हिसाब से कम दिखती है। ऐसे में माता-पिता सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं। अगर आपके भी बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है और आप उसको लेकर काफी चिंतित है तो आज हम आपको पांच ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चों की डाइट में शामिल करने से हाइट बढ़ने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी, तो चलिए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में जिन्हें बच्चों को खिलाने से हाइट में काफी ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
लंबाई बढ़ाने के लिए फ़ूड –
दूध –
बच्चों के लिए दूध सबसे ज्यादा जरुरी होता है। दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ हड्डियों का विकास भी होता है। इसलिए बच्चों को दूध पिलाना सबसे ज्यादा जरुरी होता है।
अंडा –
अगर आपके घर में अंडे का सेवन किया जाता है तो आप अपने बच्चों को अंडा खिला सकते है। ये काफी ज्यादा पौष्टिक होता है। इसमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन कैल्शियम होता है। जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए अगर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे है तो आप अंडा खिला कर देखें।
फल –
फल सेहत के लिए सबसे ज्यादा फलदायी होता है। फल में पौष्टिक तत्व काफी ज्यादा होते है साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए फल का सेवन बच्चों को करवाना चाहिए। फल के सेवन से लंबाई और सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।
दही –
दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। दही में विटामिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इससे हड्डिया भी मजबूत होती है। साथ ही हाइट बढ़ने में भी मदद मिलती है।
Disclamer : इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।