बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन (Alia Bhatt) दिनों अपनी प्रेग्नेंसी हुड को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रही है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी भी 3 महीने पहले यानी अप्रैल में हुई थी। जिसके बाद फैंस प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा खुश है। इस कपल के बच्चे के आने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
CA Inter Toppers List 2022 : पहले नंबर पर राजन काबरा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
इतना ही नहीं लगातार सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल होती रहती है। अभी हाल ही में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप (Alia Bhatt flaunts baby bump) के साथ नजर आ रही है। आप तस्वीरें में बेबी बंप साफ देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। वह प्रेग्नेंसी के चलते भी अपने करियर को नहीं छोड़ रही है।
आलिया ने फ्लांट किया बेबी बंप –
लेकिन वह साथ में ही अपनी प्रेग्नेंसी हुड को भी खूब एन्जॉय कर रही है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट को टीम ‘डार्लिंग्स’ के साथ देखा गया। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई। उनके लुक से ज्यादा सभी का ध्यान उनके बेबी बंप पर अटक गया। साथ ही उनके फेस का ग्लो देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने शार्ट देख पहनी हुई है। वह अपनी आने वाली फिल्म की टीम के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आप देख सकते है पेस्ले-प्रिंट मिनी ड्रेस में आलिया कितनी खूबसूरत नजर आ रही है। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है। इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप, हूप्स और ओपन हेयर्स के साथ पूरा किया है। उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। वहीं कुछ फैंस उनके बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।