Kiara-Sidharth Wedding : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए है। दोनों को बी टाउन का लव बर्ड कहा जाता है। आए दिन दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब दोनों से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी की डेट सामने आई है। हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि ये कपल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएगा। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के अनुसार वेडिंग लोकेशन भी सामने आई है।
आपको बता दे, 2023 कियारा और सिद्धार्थ के लिए बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये कपल कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रेंड वेडिंग करने वाले हैं। इनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में 6 फरवरी के दिन होने वाली है। शादी में कड़ी सुरक्षा रहेगी। शादी की खबर सुन फैंस बेहद खुश है। उनकी ख़ुशी नहीं समां रही है। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ को मनीष मल्होत्रा के वहां साथ में देखा गया। इस दौरान दोनों ने पेपराजी के सामने जमकर पोज दिए।