नए साल से पहले मप्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, गृह विभाग का आदेश जारी

mp state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) से पहले नाम बदलने की कवायद जारी है।मप्र सरकार द्वारा कभी स्टेशन के तो कभी सड़क मार्ग के नाम बदले जा रहे है।अब महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का नाम बदलकर महिला सुरक्षा शाखा कर दिया गया है।इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन (Home Department) ने आदेश जारी कर दिए है।

खुशखबरी: मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की एक और बड़ी सौगात, 305 करोड़ रूपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश शासन (MP Government) गृह विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार महिला उत्पीड़न और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के अधीन महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया था, जिसका नाम परिवर्तित कर अब महिला सुरक्षा शाखा कर दिया गया है।बता दे कि इस शाखा का गठन महिलाओं संबंधित अपराधों की सुनवाई के लिए किया गया है, इसमें पुलिस अफसर भी महिलाएं होती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)