मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली सहित 15 राज्यों में 10 जुलाई तक बौछार पड़ने की संभावना, जाने आईएमडी का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां देश में इस बार मानसून (Monsoon) सामान्य है। वही दूसरी तरक देश में कई सिस्टम एक्टिव (System active) होने की वजह से कई राज्यों में बारिश (IMD rain alert)  और बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने की जानकारी दी गई है। जिससे मध्य गुजरात क्षेत्र और Mumbai के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट (Mumbai rains) जारी कर दिया गया है। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तटीय महाराष्ट्र और पूरे पश्चिमी तट पर मजबूत मानसून स्थिति की भविष्यवाणी की है। जिसके बाद इन राज्यों में 5 दिनों तक लगातार भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम एजेंसी की माने तो मानसून ट्रफ सक्रिय है और अपने सामान्य स्थिति में है। जिसके बाद इसके दक्षिण में मजबूत होने की स्थिति जताई गई है। इसके अलावा एक चक्रवाती तूफान का क्षेत्र बंगाल के उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में पहली बार महाराष्ट्र में बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन इस बार महाराष्ट्र में मानसून की स्थिति अच्छी हो गई है। 1 जून से अब तक 227.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi