सतना में लुटेरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े गोली मारकर लूटे लाखों रुपये, वृद्ध की मौके पर हुई मौत

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों के हौसले आसमान छूते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सतना शहर के मुख्तियार गंज में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सर्किट हाउस चौराहे का है। इस घटना को दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। जिसमें एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग जहां थे वहीं रुक गए हैं। फिलहाल, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। आइए जानें पूरा मामला…

लाखों रुपयों की हुई लूट

बता दें कि मुख्तियार गंज में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने चोरों ने वृद्ध को गोली मार दी और लगभग 22 लाख रुपयों लेकर फरार हो गए।जिस वैन में से लूट हुई है वो शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भटिया कंपनी का कर्मचारी था। जिसकी पहचान पुलिस ने संजय सिंह के नाम से की है जो कि CBI बैंक में कंपनी का कैश जमा कराने आया था। बता दें कि इस चार पहिया वाहन में संजय सिंह अपने ड्राइवर के साथ था। हमलावरों ने उसके हाथ से पैसों से भरा बैग छीना और मुख्तियारगंज की तरफ फरार हो गए।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।