Employees New pay Commission : शिक्षक-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा। उन्हें नए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। इसका लाभ कई कर्मचारी को मिलना है। इसके साथ ही उनके वेतन में भी वृद्धि देखी जाएगी। माना जा रहा है कि उनके वेतन बढ़कर 30000 रुपए तक हो सकते हैं।
वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा
झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतनमान का निर्धारण अब तक नहीं हो सका है ।उनके वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए सिंडिकेट द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही प्रस्ताव तैयार कर HRD को भेज दिया गया है। इसका लाभ के कर्मचारियों को मिलेगा। दरअसल कुछ कर्मचारियों का निधन हो चुका है जबकि कई कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। रिटायर कर्मचारियों को जोड़कर उनका भुगतान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों से सातवें वेतनमान को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कागजी प्रक्रिया सही नहीं होने की वजह से मामला लंबित चला गया था। लंबे समय से कर्मचारी नए वेतनमान की मांग करते हुए कर्मचारियों को छठे और सातवें वेतनमान का निर्धारण कर इसे HRD को भेज दिया गया है। शिक्षकेतर कर्मचारियों को नए वेतनमान के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
नहीं मिल रहा सातवें वेतनमान का लाभ
बता दें कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी कर्मचारियों को अब तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला है। लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काटने के बावजूद की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वेतनमान का निर्धारण होने के साथ ही अब राहत की सांस ली गई है।
वेतन में होगी बढ़ोतरी
अधिकारियों का कहना है कि जब तक आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक मामला लंबित है। इधर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता पी के पानी का कहना है कि अपने कुछ कर्मचारियों के वेतन निर्धारण संबंधित प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को स्वीकृति दी जाएगी। इसके साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा।