शासकीय कार्य में लापरवाही के चलते शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित तो वहीं महिला शिक्षिका अभद्र व्यवहार के चलते की गई अटैच, पढ़ें खबर

suspended

Seoni News : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां नामावली संशोधन कार्य करने से मना करने पर सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि ये कार्रवाई जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा की गई है। निलंबित अवधि के दौरान सहायक शिक्षक दिनेश प्रकाश दुबे को सिवनी मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात किया गया है।

बीएलओ के पद हुई थी नियुक्ति

जारी आदेशों के अनुसार, सिवनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 228 के बीएलओ पद के लिए नई नियुक्ति हुई थी। जिसके लिए महात्मा गांधी शासकीय हाईस्कूल के सहायक शिक्षक दिनेश प्रकाश दुबे को नियुक्त किया गया था।। यह निर्णय मीनाक्षी दुबे के स्थानांतरण के बाद हुआ था। इस दौरान दिनेश प्रकाश दुबे को 6 से 22 जनवरी तक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन का कार्य करना था। इसके बावजूद उन्होंने मतदाता सूची प्राप्त नहीं की और कार्यालय में उपस्थित होकर मतदाता सूची लेने से मना कर दिया।

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।