First wooden satellite: जापान दुनिया में तकनिकी क्षेत्र में पहचाना जाता है। चाहे वह जापान की बुलेट ट्रैन हो या फिर चाहे वह उसकी मॉडर्न टेक्नोलॉजी। वहीं अब जापान ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। दरअसल ब्रिटिश मीडिया ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का पहला लकड़ी से बना सैटेलाइट अब जल्द लॉन्च किया जाएगा। जिसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है। जानकारी के अनुसार इसे क्योटो यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजिनियर्स ने इसे बनाया है। वहीं आपको बता दें इसे लिग्रोसैट नाम दिया गया है।
मंगोलियाई लकड़ी का किया गया इस्तेमाल:
दरअसल प्रदुषण को देखते हुए इस सैटेलाइट को लकड़ी का बनाया गया है। लकड़ी के होने की वजह से इससे अंतरिक्ष में होने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। वहीं जानकारी में सामने आया है की जिस लकड़ी का इस्तेमाल इसको बनाने में किया गया है वह आसानी से नहीं टूटती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सैटेलाइट को मंगोलियाई लकड़ी से क्रिएट किया गया है। ये बहुत स्थिर होती है और टूटती भी नहीं है।