झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर,हेमंत सोरेन के करीबी,जानिए झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बारे में

झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की सपथ ले ली है जिसके साथ झारखंड की जिम्मेदारी उनके हाथ आ गई है। चंपई सोरेन, हेमंत सरकार में भी कार्यरत थे। चंपई के साथ दो अन्य विधायकों ने शपथ ग्रहण किया।

Jharkhand CM : चंपई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ले ली है । 

कैबिनेट मंत्री और विधायक के रूप में अनुभव

चंपई सोरेन ने पहले हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें अपने अनुभव के लिए पहचाना जाता है, जिसने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार बनाया।

Continue Reading

About Author
आकांक्षा पांडेय

आकांक्षा पांडेय