CG Weather : चक्रवात का असर खत्म, अगले 3 दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

UP Weather,

CG Weather Update Today :  छत्तीसगढ़ में ​​​​​​​चक्रवाती तूफान का असर खत्म हो गया है, अब उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा, 3 दिन में 4-5 डिग्री तक तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की ठंड शुरू होगी।मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 16 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में कड़ाके की ठंड दस्तक देगी।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में आज 16 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 16 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)