Mahakal Mandir: सावन में महाकाल दर्शन का बना रहे हैं प्लान, यहां जानें व्यवस्था

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन भादौ मास को लेकर तैयारियां का दौर जोर-शोर से जारी है। गर्भगृह की दीवारों, रुद्र यंत्र और चांदी द्वार की सफाई का काम शुरू हो चुका है। दोपहर 2 बजे से कारीगर यहां सफाई शुरू कर देते हैं। इसी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था भी मंदिर समिति और प्रशासन द्वारा कर ली गई है।

चमकाई जा रही गर्भगृह की दीवारें

मंदिर में प्रतिदिन भोलेनाथ की कर्पूर आरती की जाती है। इसके धुएं की वजह से रजत मंडित दीवारों, चांदी द्वार और रुद्र यंत्र का रंग फीका पड़ जाता है। मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि, सावन और दीपावली के समय उसकी सफाई करवाई जाती है। इस बार भी दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक काम चल रहा है। इस दौरान ज्योतिर्लिंग की सुरक्षा के लिए उसपर कपड़ा ढंका जाता है।

Continue Reading

About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।