MP News: पुलिस विभाग में जल्द होंगे बड़े पैमाने पर ट्रांसफर,ये है कारण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में दीपावली के तुरंत बाद अब पंचायत चुनावो (MP Panchayat Election) की घोषणा हो सकती हैं। इन चुनावों के मद्देनजर रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके तहत ही जिलों के एसपी (SP) से पुलिस अधिकारियों (PHQ) के बारे में जानकारी संबंधी प्रमाण पत्र मांगा गया है।

पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को भेजे गए पत्र में पंचायत राज के आगामी चुनाव हेतु एक ही स्थान पर लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। चुनाव आयोग ने अपने 26 अक्टूबर के पत्र में लिखा है कि “प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने हेतु एक ही जगह पर 3 साल से अधिक समय या गृह जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को अन्य स्थान पर ट्रांसफर किया जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई संपन्न की जानी है।”


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi