नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। आरआरबी (RRB) ने ग्रुप ‘डी’ चौथे चरण की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी है। परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, चौथे चरण की परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में एक समूह के लिए आयोजित किया जाएगी, जिसमें तीन आरआरसी अर्थात् आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) है। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक 12 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे एक्टिव किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।