MP News: 12 जून सोमवार यानि कल को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं। उनके आगमन पर कॉंग्रेस पार्टी में उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को इनपुट मिलें हैं कि प्रियंका गांधी को खतरा हो सकता है। जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
कार्यक्रम के दौरान जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों में पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से लेकर उनके जाने तक विशेष उपकरणों से निगरानी रखी जाएगी। उनके आसपास केवल खास लोगों को जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा जबलपुर में उनकी सुरक्षा 4 डीएसपी, 8 टीआई और करीब 200 का पुलिस बल लगा हुआ है।
Continue Reading