IMD Alert : 84 घंटे तक 15 राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ-साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, हिमाचल सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, तेज आंधी ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -

IMD Alert, Today Weather Update : देश के कई राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाले हैं। 12 राज्य में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब में मौसम बदलने के आसार जताए गए। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र पर भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार, झारखंड में भी एक मौसम सिस्टम सक्रिय होने के कारण बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दिल्ली गाजियाबाद में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा पंजाब में फिर से बारिश

हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण हरियाणा पंजाब में फिर से बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 14 साल बाद मार्च को सबसे ठंडा रिकॉर्ड किए जाने के बाद 1 अप्रैल से तेज हवा चलने सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। हरियाणा पंजाब में मौसम में बदलाव संभव है। तापमान में 5 डिग्री की गिरावट देखी गई है। दोपहर में गर्मी के साथ सुबह और शाम मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। कई जिले में जमकर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं ओलावृष्टि भी देखी गई है। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही गुरुवार से मौसम में करवट होने वाले हैं। अप्रैल तक बारिश के बाद बादल गरजने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi