Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, दोनों होंगे बजट स्मार्टफोन्स, इतनी होगी कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Redmi के दो नए बजट स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च होने वाले हैं। बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत 12,000 रुपये के आसपास होगी। Redmi 11 Prime सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में 5जी नेटवर्किंग को देखते हुए कंपनी कई अन्य स्मार्टफोन्स भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानें Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 के बारें में कुछ बातें।

यह भी पढ़े… RBI ने डिजिटल लोन के लिए जारी की नई गाइड्लाइन, अब ऐसे मिल पाएगा पैसा, जानें नए नियम

Redmi A1

Redmi A1 कंपनी का बजट स्मार्टफोन हो सकता है। इसे हाल ही में कई प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा जा चुका है। बीआईएस सर्टिफिकेशन के मुताबिक स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 220733SPI है। यह भी कहा जा रहा है की Redmi A1 भारत में POCO के डिवाइस के रूप में आ सकता है। रिपोर्ट की माने तो यह स्मार्टफोन क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसकी कीमत 12,000 रुपये के अंदर हो सकती है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"