भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Rate) को निर्धारित किया जाता है। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आज कटौती हुई है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखी गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कमर्शियल गैस की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट हुई है। इससे पहले जुलाई 6, 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया था, उसके बाद से इसकी कीमत स्थिर है।
यह भी पढ़ें …नवंबर के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई वृद्धि, MP में आज इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें नए रेट
दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की किमत घटकर 1,744 रुपये हो चुका है। सरकारी तेल कंपनियां लगातर 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर में भी कमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती की गई थी। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती होने के बाद देश के 4 महानगरों में एलपीजी के कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।