MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अटक सकता है इस महीने का वेतन, जाने अपडेट

Kashish Trivedi
Published on -
Govt employee news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees News)  के लिए बड़ी खबर है। वित्त वर्ष की समाप्ति के साथ ही कई अधिकारी कर्मचारी के वेतन (salary) पर संकट गहरा गया है। दरअसल अधिकारी कर्मचारियों (mp employees) को अपने ESS प्रोफाइल को अपडेट (ESS Profile update) करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके कई अधिकारी कर्मचारी के प्रोफाइल अपडेट ना होने की स्थिति में उनका वेतन अटकना तय माना जा रहा है।

प्रदेश के आधे से अधिक कर्मचारियों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगेगा। बता दे कि राज्य शासन की तरफ से कर्मचारियों को अपने एम्पलाई सेल्फ सर्विस (ESS) डेटाबेस मॉडल को अपडेट करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। वहीं लाखों कर्मचारियों का ESS डेटाबेस अभी अपडेट नहीं हो सका है। जिसकी वजह से कर्मचारियों के इस महीने के वेतन को अटकाया जा सकता है। इस मामले में वित्त विभाग के आदेश जारी किये थे।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi