Republic Day 2023 : देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, आज का दिन यानि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिय बेहद ख़ास होता है, 26 जनवरी का दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दिखाता है। यही कारण है कि ये भारत का राष्ट्रीय पर्व है और इसे हर भारतवासी हर्षोल्लास के साथ मनाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है? आइये हम आपको इसका इतिहास और महत्व बताते हैं —
गणतंत्र दिवस का इतिहास
26 जनवरी के दिन भारत को पूर्ण गणराज्य यानि पूर्ण गणतंत्र का दर्जा हासिल हुआ था, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था और इसे इसी दिन मनाया जाता है। 1947 को भारत आजाद हुआ था , हम 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन भारत को लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए इसका अपना संविधान होना आवश्यक था, इसी उद्देश्य से संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई और फिर 2 साल 11 महीने 18 दिन में हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ जिसे भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया और फिर अगले साल 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया।