उत्तर-मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का अनुमान
नए साल पर उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा दिख रहा है। जिसके कारण मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के द्वारा 5 दिन तक क्षेत्रों में कोहरे और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी दिल्ली में धुंध का प्रकोप बढ़ेगा
राजधानी दिल्ली में धुंध का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का नया दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जताया गया है। हिमालय पर बहने वाली बर्फीली हवा के कारण उस दिन पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान जारी करते हुए 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
बिहार में शीतलहर की चेतावनी जारी
बिहार में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिण बिहार में शीतलहर जारी है, पूर्वी बिहार में तापमान में कुछ हिस्सों में वृद्धि देखी जा रही है। पश्चिम और उत्तरी बिहार में सीट दिवस दर्ज किया गया है। कोल्ड डे का अलर्ट जारी करते हुए 5 और 6 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
झारखंड में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 जनवरी को झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कोहरे और धुंध की तीव्रता बढ़ेगी विजिबिलिटी भी काफी लो नजर आएगा। कोल्ड डे का पूर्वानुमान जारी करते हुए रांची, बोकारो, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सराय केला और पूर्वी सिंहभूम सहित गुमला में मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जता दिया गया है।
पर्वतीय राज्यों में बारिश और हिमपात की संभावना
पर्वतीय राज्य में बारिश और हिमपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अधिकारियों ने जानकारी दी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि बारामूला और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
मौसम प्रणाली
- मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ चयनित होने की वजह से हिमालई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी देखी जाएगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। धुंध और कोहरे का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मौसमी हलचल की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा नजर आया है।
- इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 5 और 6 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
- मौसम में हो रही पल-पल की गतिविधि की वजह से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। शीतलहर का पूर्वानुमान जताते हुए मावठ गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
- पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा सहित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति देखी जा रही है। शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए कोहरे और धुंध का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
- हिमालय से ही पर्वतों की चोटी पर हो रही तेज हिमपात और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित हिमाचल के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में लुढ़का तापमान
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। भटिंडा को पंजाब का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान घटकर 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचे। गुरूदासपुर, मुक्तसर, नवां शहर में भी तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। करनाल अंबाला सिरसा और फतेहाबाद में भी तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है।
राजस्थान में नए साल में एक बार फिर से सर्द हवाओं की चेतावनी
राजस्थान में नए साल में एक बार फिर से सर्द हवाओं का प्रचलन बढ़ेगा। शनिवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में घना कोहरा छाया रहा है। घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में आज आसमान में धुंध
मुंबई में आज आसमान में धुंध छाया रहेगा अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। हरियाणा में कोहरा छाए रहने का असर जताए गए हैं। पंजाब में मौसम साफ नहीं रहेगा। बादल छाए रहेंगे। मंगलवार बुधवार गुरुवार को यहां बूंदाबादी भी देखने को मिल सकती है मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
असम मेघालय मणिपुर नागालैंड आदि राज्यों में भी धुंध और कोहरे की तीव्रता
असम मेघालय मणिपुर नागालैंड आदि राज्यों में भी धुंध और कोहरे की तीव्रता को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विजिबिलिटी काफी लो पहुंच गई है। इसके अलावा कुछ चित्रों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। तीन से चार दिनों में यहां मौसम बदलने का पूर्व अनुमान जताया गया है ।फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम ना होने की वजह से कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।