तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर की जनता मोदी को देखना चाहती है फिर PM : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

मध्यप्रदेश में इस बार 29 की 29 सीटें भाजपा जीतने जा रही हैं और भारत की बात करें तो जब हम लोग प्रचार पर जाते हैं तो जनता ही कहती है कि अबकी बार 400 पार।

Amit Sengar
Published on -
tikamgarh

Tikamgarh News : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भाजपा से आज अपना टीकमगढ़ लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना और निवाड़ी जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची मौजूद रहे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस समय पूरे देश में नमो, नमो चल रहा है। पूरे देश की जनता में मोदी जी के लिए जो विश्वास का भाव है। मैं जिन जिन स्थान पर जा रहा हूं। जनता का अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। लोग कहते हैं वो मोदी तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन मोदी को फिर से लाने के लिए तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों की जनता भी उनको पीएम के पद पर देखना चाहती है और इस बार की लोकसभा के परिणाम बहुत ही अप्रत्यक्ष आने वाले हैं।

भाजपा को मिल रहा है जनता का प्यार और स्नेह

उन्होंने कहा की हमारी पार्टी के नेताओं के अनुमान से भी ज्यादा जन समर्थन, जनता का प्यार और स्नेह भाजपा को मिल रहा है। मोदी जी कहते हैं वो तो करते ही हैं और जो नहीं कहते वो भी करते हैं। इसलिए आज से दस पहले का भारत क्या था। और अब दस साल के भारत क्या है, बहुत व्यापक बदलाव आया है। अपने टीकमगढ़ में भी 10 साल में बहुत बदलाव आया है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”