कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA वृद्धि सहित वेतन-वृद्धि का लाभ, पुरानी पेंशन योजना का मिलेगा लाभ, एरियर का होगा भुगतान, खाते में बढ़ेगी राशि

Employees DA Hike-OPS 2023 : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक तरफ केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्दी इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं केंद्रीय सरकार द्वारा मार्च महीने में इसकी घोषणा की जाएगी। जनवरी महीने से केंद्र कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलेगा। वहीं उनका ही महंगाई भत्ते बढ़कर 41% हो सकते हैं जबकि दूसरी और कई राज्य सरकारों द्वारा वर्ष 2023 के मार्च महीने तक महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही वेतन में बढ़ोतरी की गई है। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलना है।

कर्नाटक : 17 फीसद की अंतरिम वेतन वृद्धि

कर्नाटक सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया गया है। अनिश्चित कालीन हड़ताल का सहारा लेने के बाद कर्मचारियों को यह राह दी गई है। दरअसल कर्नाटक सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए एक तरफ जहां सातवें वेतन आयोग की घोषणा की गई है। वहीं इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। ₹6000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वही कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को टालने के लिए उनके वेतन में 17 फीसद की अंतरिम वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। घोषणा तब हुई है जब सरकारी कर्मचारी द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर वेतन में संशोधन और एनपीएस को वापस लेने की मांग में विरोध किया जा रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi