भारतीय यूजर्स को जल्द मिलेगी गूगल वॉलेट ऐप की सर्विस, प्ले स्टोर पर दिखा गूगल का डिजिटल पर्स, पढ़े इससे जुड़ी जानकारी

Google Wallet App: जल्द ही भारतीय यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप की सुविधा मिलने वाली है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को देखा गया है। चलिए जानते है क्या है गूगल वॉलेट ऐप और इसकी इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

Saumya Srivastava
Published on -

Google Wallet App : गूगल वॉलेट ऐप जो कि गूगल का डिजिटल पर्स है इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है। गूगल वॉलेट ऐप अब भारत में शुरू होने जा रहा है कुछ यूजर्स ने इस ऐप को प्ले स्टोर पर देखा है। बता दें कि गूगल वॉलेट आपको क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फ्लाइट बोर्डिंग पास, मूवी टिकट सहित कई और भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट के तौर पर रखने में मदद करता है। अमेरिका में गूगल वॉलेट ऐप को शुरू हुए करीब 2 साल हो गए है। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय यूजर्स भी जल्द ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

प्ले स्टोर पर दिखा गूगल वॉलेट

टेक क्रंच ने अपने रिपोर्ट में बताया कि गूगल वॉलेट कुछ भारतीय यूजर्स के इस्तेमाल के लिए शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा गया कि बहुत सारे यूजर्स को ये ऐप प्ले स्टोर पर दिख रहा है। बता दें कि गूगल वॉलेट ऐप अभी तक भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया कि अब लोगों को ये ऐप प्ले स्टोर पर दिख रहा है, फिलहाल के लिए आप इसे डाउनलोड नहीं कर सकते है।

Continue Reading

About Author
Saumya Srivastava

Saumya Srivastava