UP Weather : 24 घंटे में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 11 जनवरी से बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में शीतलहर-घने कोहरे का अलर्ट

up weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कोहरे और धुंध के चलते रेल, बस और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 12 जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे बना है, कानपुर में शनिवार-रविवार की रात तापमान 2 डिग्री तो बरेली, बागपत, मैनपुरी में 2 से 3 डिग्री के बीच और लखनऊ में 4°C पहुंच गया है।आज सुबह से ही 2 दर्जन जिलों में कोहरा छाया हुआ है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो 11 जनवरी तक मौसम के इसी तरह से बने रहने के आसार है, इसके बाद बदलाव आएगा।

यूपी मौसम विभाग (UP weather Forecast Update) ने अभी 2-3 दिन तक शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है। यूपी के कई शहरों में तापमान दो डिग्री के करीब पहुंच गया है। वही लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है।। रविवार और सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। आगामी 11 जनवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।इधर,  10 जनवरी तक पाला पड़ने की संभावना है, जो गेहूं, जौ, सरसों,  अफीम, मटर, चना, गन्ना के अलावा टमाटर को 30 से 60% तक नुकसान पहुंचा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)