ISC Result 2022 : 12वीं के परीक्षा परिणाम पर आई बड़ी अपडेट, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड, जानें नवीन अपडेट

ICAI CA Final Result 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) के 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने है। 2022 इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के लिए कक्षा 12, सेमेस्टर 2 के परिणाम (CISC ISC 12th result 2022) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। दरअसल 24 जुलाई रविवार शाम 5:00 बजे रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। वहीं छात्र अपने CISCE 12वीं सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर घोषित होने के बाद देख सकते हैं।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के एक अधिकारी ने पहले जानकारी देते हुए बताया था कि अगर ISC के परिणाम 24 जुलाई को जारी नहीं किए जाते हैं, तो 25 जुलाई को रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मोबाइल SMS सेवा के माध्यम से ISC 12वीं परिणाम 2022 तक पहुंच सकते हैं। CISCE करियर पोर्टल पर प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके, स्कूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi