धर्म, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू धर्म में सावन (Sawan 2022) मास का बहुत महत्व होता है। 14 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा। इसी बीच सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ रहा है। यह दिन बहुत खास होता है। भक्तगण अपने आराध्य की आराधना करने के लिए मंदिरों के आगे लंबी लाइन तक लगा लेते है। भगवान शिव केवल बेलपत्र और जल से खुश हो जाते हैं। लेकिन भक्त अनेक प्रकार के भोग उनको लगाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होता है की भगवान शिव का पसंदीदा भोग क्या है?
यह भी पढ़े… शिल्पा शेट्टी के नए Vanity वैन की वीडियो हो रही है वायरल, इन्साइड को देख हैरान हुए लोग, कह डाली ये बात
यदि आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। हालांकि भगवान शिव पर जल, दूध, बेलपत्र, गुड़हल, धतूरा को चढ़ाना बहुत शुभ होता है। लेकिन इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने का तरीका है उनका पसंदीदा भोग चढ़ाना। तो आइए जाने भोलेनाथ के पसंदीदा भोग के बारे में..