Rashifal 27 August 2022 : मिथुन-कर्क-कुंभ के लिए आज का दिन सकारात्मक, स्वास्थ्य, निवेश रिटर्न, यात्रा के योग, मेष-धनु-वृश्चिक रहे सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Kashish Trivedi
Published on -

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। कई ग्रहों का असर राशियों (Rashifal 27 August 2022) पर दिख रहा है। दरअसल राहु अभी मेष राशि में है जबकि वृषभ राशि में मंगल की स्थिति विद्यमान है। कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश एक तरफ जहां उन्हें प्रसिद्धि करेगा, वही सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में है। तुला राशि में केतु का रहना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है जबकि शनि मकर राशि में विद्यमान है। मीन में गुरु स्थित है। शनि और गुरु दोनों वक्री गति में है। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :-

मेष : राहु का मेष में रहना उनके लिए मुश्किलें बढ़ाएगा। मन परेशान रहेगा। किसी मित्र द्वारा सहनशीलता की परीक्षा ली जाएगी। अपने मूल्यों का समर्पण बिल्कुल ना करें और निर्णय सोच समझ कर ले। तर्कसंगत बातों में भी उलझन नजर आएंगे। भक्ता आज आपके मानसिकता पर असर करेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य देव को जल देना सार्थक होगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi