राजगढ़ जिले में छिटपुट हिंसा के बीच 81.85 प्रतिशत मतदान

Amit Sengar
Published on -
rajgarh

MP Election 2023 : राजगढ़ जिले में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में जिले की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान के प्रति लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। जिले में कुल 41 प्रत्याशी 5 विधानसभा सीटों पर मैदान में थे। जिसमें ब्यावरा व नरसिंहगढ़ में 11-11, राजगढ़ में 9, खिलचीपुर व सारंगपुर में 5-5 विधानसभा प्रत्याशियों की किस्मत देर शाम को 6 बजे ईवीएम मशीन में कैद हुई। जिले में देर शाम तक जिले में कुल 81.85 % मतदान हुआ। जिसमें जिले की विधानसभा ब्यावरा 80.82%, खिलचीपुर (163) 84.17, नरसिंहगढ़ 83.25%, राजगढ़ में 79.22%, सारंगपुर 81.76% मतदान हुआ। जिले में मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

3 माह के बच्चे को गोद में लेकर महिला ने दिया वोट

मतदान केन्द्रों पर वोटरों के जस्बे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। खिलचीपुर विधानसभा के नगर माचलपुर में स्थित कन्या हाईस्कूल, कचहरी चौक में मतदान केन्द्र क्रमांक 51, 52, 53, 55 बनाये गये हैं। जहाँ बुजुर्ग महिला केसरबाई ने व्हील चेयर पर आकर मतदान किया। वहीं सीमाबाई अपने 3 महिने के बच्चे को लेकर मतदाधिकार का उपयोग करने पहुँची और वोट डाला। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर कई बुजुर्ग महिलाऐं व पुरूष भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुँचे।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”