MP Weather : 2 संभागों में बारिश-बूंदाबादी, 5 जिलों में शीतलहर, कोहरे से विजिबिलिटी होगी कम, 40 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानें IMD पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
CG weather

MP Weather Update : बारिश के बाद एक बार फिर से मध्य प्रदेश में मौसम में सुधार हो रहा है। हालांकि कोहरा कम होने के साथ ही ठंडी हवाओं का प्रचलन तेज हो गया। ठंडी हवा के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 फीसद का रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही आंसर गिरावट का दौर जारी रहेगा। हालांकि 8 फरवरी तक मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वही सर्द हवा की वजह से महसूस होगी।

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। वहीं कड़ाके की ठंड का असर भी जारी रहा है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा 2 से 3 दिनों तक क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, देवास और नीमच जिले में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए गए हैं। हालांकि विजिबिलिटी कम रहेगी लेकिन कोहरे की तीव्रता से इनकार किया गया है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा रहेगा। जिससे मौसम प्रभावित होगा।।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi