12 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को CM का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि का ऐलान, 1 जनवरी से लागू, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

Pooja Khodani
Published on -
employees news

Employees Pensioners DA Hike : केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद राज्य के कर्मचारियों पेंशनरों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा।नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी और 3 महीने का एरियर भी जीपीएफ खातों में जमा होगा। अप्रैल से बढ़ा हुआ डीए सैलरी के साथ मिलेगा। वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए का भार आएगा।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)