Vanshika Akash Breakup : अब सामने आया आकाश का वीडियो, ब्रेकअप के लिए वंशिका को जिम्मेदार ठहराया

Vanshika Akash Breakup Story : सोशल मीडिया पर #vanshika ट्रेंड कर रहा है। वंशिका और आकाश की ब्रेकअप स्टोरी वायरल है। इस कहानी में अब बॉयफ्रेंड आकाश का पक्ष भी सामने आ गया है और उसका ऑडियो भी खबरों में है। इसमें आकाश अपना साइड रख रहा है। इसमें वो ब्रेकअप के लिए वंशिका को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

वंशिका का ब्रेकअप

हमने आपको बताया था कि किस तरह वंशिका अपनी टू मंथ एनिवर्सरी को लेकर एक्साइटेड थी और उसने इसके लिए उसने क्या क्या तैयारियां की थी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपनी सहेली को सारी कहानी सुना रही है और सहेली ने उसका फोन रिकॉर्ड कर लिया। इसमें वंशिका ने बताया कि उसने पार्लर जाकर थ्रेडिंग-वैक्सिंग सब कराई, इसमें इतना दर्द हुआ कि पार्लरवाली के सामने उसकी चीखें तक निकल गई। लेकिन बॉयफ्रेंड आकाश ने कह दिया कि वो इस रिश्ते को लेकर श्योर नहीं है। अपना दुखड़ा सुनाते हुए वंशिका बताती है कि अपनी टू मंथ एनिवर्सरी के लिए क्या क्या प्लान किया था, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इस दौरान वो कहती है कि उसने कॉलेज में आकाश के लिए और किसी लड़के से बात तक नहीं की। इतने एफर्ट किए, इतनी महंगी हील ली, अगर पता होता कि आकाश ऐसा करेगा तो वो myntra की सेल के लिए वेट कर लेती, कम से कम थोड़े पैसे तो बच जाते। रोते हुए वंशिका कहती है कि उसने आकाश के लिए फुटबॉल देखना भी शुरू कर दिया, जबकि उसे कुछ समझ नहीं आता था। इस बातचीत के आखिर में उसकी सहेली कहती है कि कि उसका एक दोस्त है जो हमेशा वंशिका के बारे में पूछता रहता है। बस इतना सुनते ही वंशिका कहती है कि ठीक है मुझे उसके ऑनलाइन एड्रेस दे देना।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।