52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! नए वेतन आयोग का गठन जल्द, सैलरी में तीन गुना से अधिक की वृद्धि संभव, इतना बढ़ेगा वेतन

7th pay Commission, Salary Hike, Fitment Factor Hike :  केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा कर सकती है। सातवें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था। इसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देखा गया था। एक बार फिर से बेसिक सैलरी को बढ़ाने की मांग शुरू हुई है। रेलवे कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संघ द्वारा नया वेतन आयोग को लागू करने की मांग शुरू हो गई है। इसके साथ ही न्यूनतम सैलरी में इजाफा देखा जाएगा।

बढ़ाया जायेगा फिटमेंट फैक्टर

न्यूनतम सैलरी में वृद्धि के लिए फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जाना अनिवार्य है। न्यूनतम सैलरी बढ़ाने के लिए ही फिटमेंट फैक्टर को लागू किया गया था। 2016 में फिटमेंट फैक्टर वृद्धि के साथ ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपए से बढ़कर 18000 रुपए हो गई थी। उनकी बेसिक सैलरी 2.57 गुना तय किए गए थे। वही कर्मचारी संघ की मांग है कि से 3 गुना तक बढ़ाया जाए या फिर 3.68 गुणा किया जाए।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi