भारतीय लड़के से शादी रचाने जापान से आई दुल्हन, दो साल की मोहब्बत के बाद हुए एक दूजे के

Indian Groom Japanese Bride : कहते हैं प्यार हर सरहद, हर दूरी को मिटा देता है। अगर दो लोग आपस में प्यार करते हैं तो उनके बीच न तो संस्कृति का फर्क असर डाल सकता है, न ही हजारों किलोमीटर की दूरियां कोई अड़चन पैदा कर सकती है। इसी बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है एक प्रेमी जोड़े ने, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधा है।

ये कहानी है उत्तर प्रदेश के अजीत त्रिपाठी जापान की मसाको की। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीत बस्ती जिले में दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेंद्र त्रिपाठी एक किसान हैं। अजीत ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में नौकरी शुरु की। करीब 8 साल से वो टोक्यो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं मसाको भी हिकारी तुल्सेन कंपनी में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करती थीं। साल 2020 में इन दोनों में दोस्ती हुई और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने सारी ज़िंदगी एक साथ गुजारने का फैसला किया।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।