MP Weather : 48 घंटे की बदलेगा मौसम, 4 संभागों में शीतलहर, 10 जिलों में बर्फीली हवा का अलर्ट जारी, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

IMD weather update

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शीतलहर की चेतावनी के बीच कई जिले में तापमान में भारी गिरावट शुरू हो गई है। इसके साथ ही 48 घंटे के भीतर कुछ जिले में बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के कारण 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो लोगों को 2 दिन तक राहत मिलेगी। हालांकि 22 जनवरी से फिर से मौसम में भारी बदलाव नजर आएंगे।

शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी महीने के पहले 15 दिनों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। कई जिलों में अभी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। पर्वतों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाके में बर्फीली हवा का प्रवाह तेज हो गया। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से सर्द हवाओं और ठिठुरन बढ़ गई है। सबसे कम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में भी शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi